रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 20 अक्टूबर 2026
मंगलवार की शाम बबुरी गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग रानी रामकोट कस्बे से अपने घर वापस जा रही थी इसी दौरान रेलवे स्टेशन के निकट आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
रामकोट-सीतापुर, (यूपी)। रामकोट कस्बे में कई दिनों से लगातार आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है।

मंगलवार की शाम बबुरी गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग रानी रामकोट कस्बे से अपने घर वापस जा रही थी इसी दौरान रेलवे स्टेशन के निकट आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं थोड़ी देर बाद रामकोट कस्बा निवासी बकरीदी गाजी की 5 वर्षीय पुत्री सुफिया जो अपनी दादी के साथ किराना का सामान लेकर घर वापस जा रही थी इसी दौरान आवारा कुत्ते ने हमला कर कमर व पैर में काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आवारा कुत्तों के आतंक से रामकोट कस्बे में दहशत का माहौल है।








