रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 21 अक्टूबर 2026
पुलिस संस्मरण दिवस कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 21 अक्टूबर 26 को पुलिस केंद्र, बेतिया में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक , चंपारण क्षेत्र, बेतिया एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में

पुलिस केंद्र बेतिया स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों/पुलिसकर्मियों ने भी शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

पुलिस संस्मरण दिवस कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। बेतिया पुलिस शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण करती है।
“बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था के संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध है”








