AMIT LEKH

Post: चंपारण से अपने रिश्तों को और मजबूत करने पहुंचे एपी पाठक, 18 नवंबर तक विभिन्न क्षेत्रों का करेंगे दौड़ा 

चंपारण से अपने रिश्तों को और मजबूत करने पहुंचे एपी पाठक, 18 नवंबर तक विभिन्न क्षेत्रों का करेंगे दौड़ा 

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 15 नवंबर 2026

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर को बड़गांव से दौरे की शुरुआत हुई, जहां स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात और जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पश्चिम चम्पारण, (रमेश ठाकुर)। बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं भारत सरकार के पूर्व एडीजी एपी पाठक अपनी पत्नी तथा बाबू धाम ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं समाजसेविका श्रीमती मंजुबाला पाठक के साथ चंपारण के सात दिवसीय दौरे पर हैं। 12 नवंबर से शुरू हुआ यह दौरा 18 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान वे पश्चिम चंपारण के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर को बड़गांव से दौरे की शुरुआत हुई, जहां स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात और जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 13 नवंबर को देवराज, लौरिया एवं बगहा में जनसंपर्क और क्षेत्र भ्रमण के साथ बगहा निवासी बहनाई के दिवंगत भाई अरविंद तिवारी के परिजनों से मुलाकात तथा चिह्नित छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। 14 नवंबर को नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क दौरा निर्धारित था। इस दौरान श्रीमती मंजुबाला पाठक की ओर से पारंपरिक छठ प्रसाद (ठेकुआ आदि) तैयार करने के कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं के निर्वहन की योजना बनाई गई। 15 नवंबर को बड़गांव एवं स्थानीय छठ घाटों पर छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी और छठ पूजा सामग्री का वितरण तथा शाम को छठ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने का कार्यक्रम है।वहीं, 16 नवंबर को छठ घाट, बगहा, रामनगर एवं वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया जाएगा। सुबह छठव्रतियों के साथ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद बाबू धाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के साथ छठ घाटों पर स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया जाएगा। 17 नवंबर को अनुमंडल एवं जिला क्षेत्र में प्रशासनिक संवाद, किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी मुद्दों तथा युवाओं के रोजगार, कौशल विकास एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। जबकि 18 नवंबर को थरुहट एवं देवराज क्षेत्र की महिलाओं, उद्यमियों और युवाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं संभावनाओं पर संवाद किया जाएगा। इसके बाद श्री पाठक के दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित है। इस अवसर पर एपी पाठक ने चंपारण के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव को व्यक्त करते हुए कहा है कि चंपारण उनकी मातृभूमि है। यहां की मिट्टी, लोग और लोकपरंपराएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दौरे के माध्यम से उन्हें चंपारण के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच रहने, उनकी बातें सुनने और जनसंवाद करने का अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि बाबू धाम ट्रस्ट की ओर से दिसंबर माह में भी चंपारण आगमन का एक और कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Recent Post