रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 18 नवंबर 2026
सिकटा में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण, बीज वितरण की समीक्षा भी की गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। वासंतिक (रबी) मौसम में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने हेतु सिकटा कैंप (भारत-नेपाल सीमा) में SSB अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें उर्वरकों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान और सहयोग पर चर्चा की गई। इसके अलावा, सिकटा में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण, बीज वितरण की समीक्षा भी की गई एवं खेत में कृषि कार्यों में लगे किसानों से वार्तालाप कर जैविक खेती की ओर प्रोत्साहित कर कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी साझा की गई

