AMIT LEKH

Post: बिहार विधान परिषद् के सदस्‍य रहे बटुकेश्‍वर दत्त की जयंती मनाई गई

बिहार विधान परिषद् के सदस्‍य रहे बटुकेश्‍वर दत्त की जयंती मनाई गई

रिपोर्ट : पटना डेस्क, 18 नवंबर 2026

बिहार विधान परिषद् में सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी, महान स्‍वतंत्रता सेनानी एवं शहीद भगत सिंह के सहयोगी तथा बिहार विधान परिषद् के सदस्‍य थे बटुकेश्‍वर दत्त

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (रमेश ठाकुर)। आज दिनांक 18.11.2026 को बिहार विधान परिषद् में सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी, महान स्‍वतंत्रता सेनानी एवं बिहार विधान परिषद् के सदस्‍य रहे बटुकेश्‍वर दत्त की 116वीं जयंती मनाई गई। माननीय कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने बिहार विधान मंडल मुख्‍य द्वार के दक्षिण में स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा की आजादी के लिए अपना सर्वस्‍व न्‍योछावर करने वाले महान स्‍वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के सहयोगी बटुकेश्‍वर दत्त का नाम श्रद्धा पूर्वक लिया जाता है। उन्होंने शहिद-ए-आजम भगत सिंह के साथ दिल्ली के केंद्रीय असेम्बली में बम फेंक कर अंग्रेजी हुकूमत को दहलाने का काम किया था। बटुकेश्वर दत्त पर सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने का मुकदमा चलाया गया और उन्हें आजीवन कारावास एवं कालापानी की सजा सुनाई गई और सेलुलर जेल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भेज दिया गया। कई सालों बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने फिर से आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। जिसके कारण उन्हें चार साल के लिए फिर से जेल जाना पड़ा। उक्त जयंती समारोह में उप नेता प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व सदस्‍य हरेन्‍द्र प्रताप, बिहार विधान परिषद् एवं विधानसभा के सचिव श्री शिव गोपाल मिश्र एवं संजय कुमार और पदाधिकारियों ने बटुकेश्वर दत्त की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

Leave a Reply

Recent Post