AMIT LEKH

Post: भाजपा भोजपुर द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन

भाजपा भोजपुर द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन

भाजपा भोजपुर द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन…आर के सिंह और रामकृपाल यादव ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को गिनाया और भ्रष्ट बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया
✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख
आरा, (11, जून)। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने किया और संचालन शंभू प्रसाद ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री स्थानीय सांसद आरके सिंह ने कहा कि 2014 से लेकर अभी तक इन 9 सालों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने इतना काम किया है कि उनकी उपलब्धियों को प्रत्येक लोगों को बताना चाहिए। उन्होंने देश मैं सभी जगह विकास की बात करते हुए कहा कि देश की सीमा पर बसे हुए सभी गांव का विकास भी इस सरकार में हो रही है जो अभी तक बहुत दूर दूर थी।

सीमा के गांव में विकास की कुछ काम नहीं होता था। वहां न सड़के हुआ करती थी और ना ही बिजली। आज नरेंद्र मोदी किस सरकार ने उन सभी गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई है। आर्थिक शक्ति में हमारा देश बहुत मजबूत हुआ है आज बहुत तेजी से आर्थिक व्यवस्था बढ़ रहा है और हम आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अर्थव्यवस्था देश हो गए हैं जो 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था देश होंगे। सभी विकसित देशों में मुद्रा स्फीति कम है उनके विकास दर हमारे विकास दर से कम है। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा बढ़ते हुए देश है। 2014 की बाजार जहां 14 लाख करोड़ रुपए थे आज 63 लाख करोड़ रुपए का बजट हो गया है। गरीबों के लिए 3:30 करोड़ पक्का मकान सभी गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड गैस सिलेंडर हर घर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। उन्होंने बिहार की दुर्दशा की चर्चा करते हुए कहां की देश के विकास में सबसे अंतिम पायदान पर बिहार था जिसे नरेंद्र मोदी इस सरकार ने ऊपर उठाने का काम किया सभी जगह केंद्रीय मदद से बिहार का विकास का रास्ता प्रशस्त हुआ लेकिन यहां की भ्रष्ट सरकार ने सभी योजनाओं को पीछे धकेल दिया है। यहां का मुख्यमंत्री को बिहार के विकास की कोई चिंता नहीं है वह केवल कुर्सी के लिए चिंता कर रहा है। चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है । यहां की सरकार को बिहार में कोई भी उद्योग लगाने की चिंता नहीं है उसने एक भी उद्योग नहीं लगाया। 2024 में कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनेंगे। 2025 में हमें अपनी नियति को बदलना होगा यहां की जनता को सजग होना पड़ेगा और बिहार में सरकार भाजपा की ही बनेगी। बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना हो या नल जल योजना हो या कोई भी योजना उठाकर देख लीजिए सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यहां की सरकार भ्रष्टाचारी है और इसे उखाड़ फेंकने के लिए हमें संकल्प लेना होगा। हमें यह भी संकल्प लेना होगा किस देश महाशक्ति और विश्व गुरु बने।
वही विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि आज मैं भाजपा में हूं मुझे 6 महीना में भाजपा ने सांसद से केंद्रीय मंत्री बनाया। हिंदुस्तान की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। देश जब परेशान था सभी जगह भ्रष्टाचार था सभी जगह लूट पास मचा हुआ था तब देश की जनता ने 2014 में लंगड़ी कांग्रेसी सरकार भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर एक गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया। पिछले 9 सालों में सभी योजना गरीबों के लिए लाया गया उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटा देंगे और और आज हम चैलेंज करेंगे कि नीचे से ऊपर तक कोई भी मंत्री को कोई भ्रष्ट घोषित कर दें। देश की सारी योजनाएं समय सीमा से पहले पूरी कर ली गई है। आज बिजली घर घर पहुंच गई है।
कार्यक्रम को बड़ा हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह पूर्व सांसद मीना सिंह ओमा पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोगों से अपील की। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रेम पंकज ने किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी भोजपुर जिला के सभी व्यापारी सभी मोर्चा मंडल के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Recent Post