जब-जब पड़ा प्यार पर पहरा, रंग हो गया और भी गहरा।
बांका। बांका में इन दिनों प्रेम विवाह खूब परवान चढ रही है मानो बाढ़ सी आ गई है. कहा जाता है जब जब प्यार पर पहरा पड़ा, प्यार का रंग उतना ही गहरा होता चला गया। प्यार किसी पहरे और बंदिश को नहीं मानता है. प्रेमी पक्षी की तरह सामाजिक बंधंनों की परवाह किए बगैर खुले आसमान में उड़ान भरना चाहते हैं.
ताजा मामला जिले के चांदन प्रखंड के कोरिया पंचायत के हेठ चांदन गांव का है जहां हेठ चांदन निवासी सुनील दास का अपने ही गांव की एक लड़की से कई सालों से प्रेम चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने शादी करने और एक साथ जीने मरने का निर्णय लिया. लेकिन दोनों के स्वजन शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे. लेकिन अपने प्यार को हमेशा के लिए पाने के लिए दोनों 13 मार्च को अपने घर से भाग गए. इधर परिजन दोनों की खोजबीन करते रहे. इस बीच अचानक गुरुवार देर रात दोनों ने शादी की एक तस्वीर मोबाइल पर वायरल कर दी.
वही स्थानीय ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि लड़का और लड़की काफी समय से एक-दूसरे से मिल रहे थे. लेकिन परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे. दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली है. दोनों ने कहा है कि परिजनों के तैयार होने के बाद ही वे लोग पति पत्नी के रूप में वापस आएंगे.
वायरल फोटो देखने के बाद लड़का और लड़की के घरवालों को दोनों की शादी का पता चला. अब स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण मिलकर इस मामले को सुलझाने का प्रयास करने में लगे हुए हैं








