



प्रशिक्षण उपरांत चयनीत खिलाड़ियों को जिला, राज्य एव राष्ट्रीये स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मैका मिलेगा
✍️ अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। बिहार में खेलों को जन आन्दोलन का रूप देते हुये सभी खेलो के विकास हेतु नियंतर प्रयास किया जा रहा है है। इसी क्रम में भोजपुर जिले के इकछुक भारोत्तोलन खेल एवं खिलाड़ियो को राष्ट्रीये एव अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने के उद्देश्य से। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार भारोत्तोलक संघ के संयुक्त तत्वधान में दिनांक 17 जुलाई 2023 को सुवह 8 बजे से भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के सहयोग से भारोत्तोलन प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीये भारोत्तोलन प्रशिक्षक के द्वारा खेल भवन भोजपुर (आरा) में आयोजित होगी। प्रतिभा खोज चयन प्रक्रिया के उपरांत चयनित खिलाड़ियों का जिला में प्रशिक्षण कैंप का भी आयोजन होना है। प्रशिक्षण उपरांत चयनीत खिलाड़ियों को जिला, राज्य एव राष्ट्रीये स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मैका मिलेगा। उक्त चयन प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम उम्र के बालक / बालिका कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिये कोई शुल्क नही हैै, भाग लेने के लिए खिलाड़ियो की सूची (7979869577/7903472162) दी जा सकती है। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता का आयोजन विभ्रिन जिलो मे कराया गया था एव चयनीत खिलाडियो को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से राष्ट्रीय एव अंतरराष्ट्रीये प्रशिक्षको के द्वारा पटना में एक माह का प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन भी किया गया था। जो की इस वर्ष भी प्रस्तावित है, इस बात की जानकारी कुमार बिजय सयोजक भोजपूर जिला भारोत्तोलन संघ ने दी।