



पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति के. के. मंडल के असामयिक निधन पर विधिज्ञ संघ की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई
मिथिलेश कुमार झा, विशेष संवाददाता
– अमिट लेख
वीरपुर। पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति के. के. मंडल के असामयिक निधन पर विधिज्ञ संघ की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि न्यायमूर्ति सरल स्वभाव एवं न्याय के प्रति समर्पित थे। कोसी त्रासदी बाढ़ के उपरांत व्यवहार न्यायालय को फिर से प्रारंभ करने में उनकी अहम भूमिका रही। उच्च न्यायालय में उनका कार्यकाल 10 जुलाई 2007 से 21 जनवरी 2018 तक रहा। मौके पर अधिवक्ता रामचंद्र प्रसाद, राजनारायण देव्, बिश्वनाथ साहू, राजेश सिंह, अनिल झा, प्रभकार सिंह, चन्द्रशेखर वर्मा, बिपिन कुमार सिंह, एसपी मंडल, सिकन्दर आलम, शशिशेखर वर्मा, अशोक खेड़वार, अशोक झा, कौशल कण्ठ, विजय कुमार सिंह, अभिषेक आनंद, आशुतोष, भोला जायसवाल, रणजीत कुमार आदि मौजूद थे।