AMIT LEKH

Post: जन सुराज पदयात्रा: 173वें दिन10.5 किमी की पदयात्रा तय कर तरैया पहुंचे प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा: 173वें दिन10.5 किमी की पदयात्रा तय कर तरैया पहुंचे प्रशांत किशोर

रिपोर्ट: रुचि सिंह “सेंगर”
छपरा (सारण) : जन सुराज पदयात्रा के 173वें दिन की शुरुआत सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड अंतर्गत केरवा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर ने स्थानीय पत्रकारों के साथ मीडिया संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद सैकड़ों पदयात्रियों के साथ केरवा पंचायत से पदयात्रा के लिए निकले। गुरुवार को जन सुराज पदयात्रा छपियां, तरैया, चैनपुर होते हुए तरैया प्रखंड अंतर्गत तरैया पंचायत के चीनी मिल मैदान में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। प्रशांत किशोर सारण के अलग-अलग गांवों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच गए। बताया गया है कि उनकी स्थानीय समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने की बात कही। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आम सभाओं को संबोधित किया और 4 पंचायत के 7 गांवों से गुजरते हुए 10.5 किमी की पदयात्रा तय किया।

Comments are closed.

Recent Post