AMIT LEKH

Post: घायल कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली

घायल कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली

विधानसभा मार्च के दौरान बिहार सरकार के द्वारा कराए गए लाठी चार्ज मे घायल कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी भाजपा भोजपुर प्रतिनिधि मंडल ने ली

अरुण कुमार ओझा

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर, (अनुमंडल ब्यूरो)।  आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा 13 जुलाई को आयोजित राजव्यापी विधानसभा मार्च के दौरान बिहार सरकार द्वारा सुनियोजित रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करते हुए लाठियां बरसाई गई थी। उक्त बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार मे भोजपुर जिला के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी गंभीर चोटे आई थी, जिसमे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, तरारी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुवर ओझा, जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव , प्रवक्ता निलेश जैन,धीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गाराज के नेतृत्व में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा भोजपुर के जिला प्रभारी टी. एन सिंह, जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, जिला महामंत्री पूनम कुशवाहा, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता संतोष तिवारी, निशांत शेगंर पूर्व किसान मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी इत्यादि ने भेंट कर उनके स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 13 जुलाई को हुए घटना मे चाचा-भतीजा की निकम्मी सरकार ने प्रजातंत्र का गला घोटते हुए राजनीतिक कार्यकताओ पर जानलेवा हमला करवाया, जिसमे हमारे जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह की जान चली गई। पुलिस द्वारा सांसदो और महिलाओं को भी नही बख्शा गया। भारतीय जनता पार्टी इस भ्रष्ट और हत्यारी सरकार को जनता के साथ मिलकर सबक सिखाएगी। सड़क से सदन तक संघर्ष जारी है। वही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार मे जंगलराज और गुंडाराज की सरकार चला रहे है। एक चार्जशीटेड को उपमुख्यमंत्री बनाकर रखे हुए है और बेरोजगारो और शिक्षको का हक मारने मे लगे हुए है। जंगलराज की समाप्ति जिस प्रकार बिहार की जनता ने किया था, उसी प्रकार 2024 मे ही बिहार से इनकी समाप्ति हो जाएगा।

Recent Post