अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग द्वारा राज्य अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुडी सुपौल जिला अंतर्गत भारतमाला परियोजना फेज- V परसरमा से बकौर योजना की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई
जितेन्द्र कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (जिला ब्यूरो)। अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग द्वारा राज्य अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुडी सुपौल जिला अंतर्गत भारतमाला परियोजना फेज- V परसरमा से बकौर योजना की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग के द्वारा सुपौल जिला अंतर्गत भू-अर्जन से संबंधित कार्रवाई पर संतोष प्रकट किया गया।
साथ ही शीघ्र परियोजना अंतर्गत भूमि हस्तांतरण एन0एच0ए0आई0 को करने संबंधित निदेश दिया गया। उक्त बैठक में कौशल कुमार, (भा0प्र0से0), जिलाधिकारी, सुपौल एवं राकेश कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी, सुपौल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।








