AMIT LEKH

Post: एसएसबी 45 वीं वाहिनी ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किया बैठक का आयोजन

एसएसबी 45 वीं वाहिनी ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किया बैठक का आयोजन

सोमवार को ग्रामीणों एवं एसएसबी के बीच वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में एक बैठक आयोजित की गई

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45 वीं बटालियन भीमनगर कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट ललित कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों एवं एसएसबी के बीच वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें गृह मंत्रालय भारत सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम अंतर्गत एसएसबी रानीगंज बीओपी के द्वारा भगवानपुर पंचायत के शिवनगर गांव को गोद लिया गया है। एसएसबी भीमनगर कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट श्री सिंह ने बताया कि सेवा सुरक्षा बंधुत्व एसएसबी का मूल उद्देश्य है। ग्रामीण एवं एसएसबी के बीच बंधुत्व को बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को यह बताना है कि शिवनगर गांव को एसएसबी के द्वारा गोद लिया गया है। वही उन्होंने गांव के लोगों को यह भी बताया कि सीमा क्षेत्र में रहने वाले आप लोग अगर ऐसे व्यक्ति को देखते हो जो इस समाज या इस देश का नहीं हो ऐसे लोगो के खिलाफ एसएसबी को इसकी सूचना तुरंत दे ताकि एसएसबी इसपर काम कर सके या आपके समाज में ऐसे असमाजिक और देश विरोधी गतिविधियां दिखाई देती है इसपर भी एसएसबी को सूचना देकर सहयोग करें, ऐसे करने पर आपके साथ साथ आपका समाज और देश सुरक्षित रहेगा। साथ ही साथ सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। इस मौके पर रानीगंज बीओपी के कमांडर एएसआई डिगेन मंडल, ग्राम पंचायत भगवानपुर के मुखिया देवेंद्र दास के अलावा दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post