AMIT LEKH

Post: अज्ञात व्यक्ति का शव गंडक बराज में मिला

अज्ञात व्यक्ति का शव गंडक बराज में मिला

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गंडक बराज के पांच नंबर फाटक में आज पानी में बहकर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पहुंचा

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट :

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गंडक बराज के पांच नंबर फाटक में आज पानी में बहकर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पहुंचा। नेपाल के व्यक्ति होने की सूचना पर नेपाल पुलिस के जवानों ने मृत व्यक्ति के शव को पानी से बाहर निकाला।

जानकारी देते हुए प्रेम बिष्ट ने बताया कि इस व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट नहीं पाया गया है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। नदी के किनारे स्नान करने के दौरान पानी में बह जाने से इसकी मौत हो गई होगी। इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नवल परासी जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस अवसर पर नेपाल पुलिस के श्याम सुंदर यादव, के अलावा अन्य पुलिस उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post