![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्षों के द्वारा व्यापार मंडल परिसर के आगे झंडा की सलामी दी गई
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। बड़हरा प्रखंड के व्यापार मंडल गोदाम परिसर में बड़ी धूमधाम से 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष बाबू ओमप्रकाश सिंह के द्वारा व्यापार मंडल गोदाम पर झंडोत्तोलन किया गया। बताते चलें कि 15 अगस्त के शुभ अवसर पर बाबू ओमप्रकाश सिंह के द्वारा झंडे की सलामी दी गई। बाबू ओमप्रकाश सिंह ने समस्त जनता से यह अपील किया कि राष्ट्रीय पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाई और आपसी प्रेम भाईचारे के साथ रहे। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत ही कुर्बानियों के बाद हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। उन्होंने कहा कि हमारे देश के आजादी के लिए जो लोग कुर्बान हो गए उन शहीदों को याद करते हुए उनकी कुर्बानी को बेकार न जाने दे। उन्होंने उन शहीदों को याद करते हुए कहां की देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने अपनी कुर्बानी दे दी उन शहीदों को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गई। बड़हरा प्रखंड के व्यापार मंडल गोदाम पर सभी पैक्स मौजूद थे सिमरिया पड़रिया पैक्स अध्यक्ष समरेश सिंह नथमलपुर पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह बड़ाहरा पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह बभंनगावा पैक्स सरवन सिंह सहित सभी पैक्स अध्यक्ष शामिल थे।