



रामनवमी पर विशेष
गौनाहा थाना क्षेत्र का सुभद्रा स्थान (सहोदरा वाली मां) जो बिहार के सुप्रसिद्ध देवी स्थलों में से एक है
मन्नतों के पूरा होने पर श्रद्धालुओं में पशु बलि की होड़ मची नज़र आयी
– ठाकुर रमेश शर्मा
अमिट लेख। चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन जहां मुंबई में मां बंबा देवी और पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में दो लाख की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने आये हैं।
वहीं देश के विभिन्न प्रांतों से अयोध्या में आज के दिन पधारे असंख्य जनमानस भगवान राम की जन्म भूमि पर पंजीरी का भोग चढ़ाने की होड़ मचाये हुये हैं। पंडित दिवाकर जी महाराज के मुताबिक आज के दिन हीं गोस्वामी तुलसीदास ने रामचंद्र मानस की रचना शुरू किये थे। इस बार कर्क नक्षत्र केदार योग, हंस योग आदि 12:14 तथा 1:26 पर पूनरवस नक्षत्र में है। इस बार महानवमी सुखद योग में मनाया जा रहा है। बिहार के पश्चिम चंपारण के प्रमुख देवी स्थानों में क्रमशः बगहा क्षेत्र का मदनपुर देवी स्थान, बैराटी देवी स्थान, गोपालगंज का थावे धाम, गौनाहा थाना क्षेत्र का सुभद्रा स्थान (सहोदरा वाली मां) जो बिहार के सुप्रसिद्ध देवी स्थलों में से एक है, पर, मन्नतों के पूरा होने पर श्रद्धालुओं में पशु बलि की होड़ मची नज़र आयी।
बताते चले दूसरी तरफ बगल पड़ोसी देश नेपाल का कलैया बारा जिला जो पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण (बिहार) भारत की सीमाओं से भी लगा हुआ है। वहां बीरगंज सांसद (नेपाल) वीणा जयसवाल ने भी कलेया स्थित गढ़ीमाई की पूजन उपरांत मनोकामना माई केहुनिया के पास पूजा अर्चना किया।
अपनी जाति की प्रथम महिला सांसद यानी फर्स्ट लेडी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट चुनी गई है। नेपाल के साथ-साथ भारतीयों के लिए भी जी गर्व की बात है। एक मुलाकात में वीणा के ससुर जगन्नाथ जायसवाल ने बताया की वीणा भविष्य में नेपाल की कैबिनेट मंत्री बनाई जानेवाली है जो इनके प्रतिनिधित्व से जुड़े क्षेत्र के लिये काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नेपाल के अलावे विदेशों से शिक्षा पाने वाली वीणा जयसवाल उच्च शिक्षा पाकर शिक्षित महिला सांसद हैं।
इनके पति भी उच्च शिक्षा पाकर बीरगंज में अपने बिरादिरी के लिए मिसाल हैं। यह सब जगन्नाथ प्रसाद की वजह से ही संभव हो सका। इधर, बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतिया पुलिस अंतर्गत गौनाहा थाना क्षेत्र स्थित सुभद्रा माई उर्फ (सहोदरा) माई स्थान परिसर में 29 मार्च 2023 को मेला का उद्घाटन हुआ जो आगामी एक महीने तक आकर्षण का केंद्र बननेवाला है। बताते चलें की सहोदरा देवी स्थान पर कोरोना महामारी के बाद पहली बार पुनः मेले का भव्य आयोजन किया गया है। इस वर्ष लाखों की संख्या में यूपी, बिहार के साथ नेपाल के भी श्रद्धालुओं की भीड़ यहाँ उमड़ी हुई है। इस विश्व प्रसिद्ध मेले में इस वर्ष अनेकों मनोरंजन के साधन जुटे हैं। वहीँ, आमजनों का मंदिर दर्शन और देवी पूजन कार्य तथा मेले में शांति बहाल करने के निमित्त प्रशासनिक अधिकारीयों के निर्देशन में व्यापक संख्या में पुलिस बल अपनी जिम्मेवारी की निभा रहे हैं। सहोदरा के अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौनाहा के अलावे जिलाधिकारी बेतिया, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र प्रसाद वर्मा, एसडीएम नरकटियागंज धनंजय कुमार स्वयं भी मुस्तैद नजर आए। अपने-अपने बैनर तले कवरेज करने में मशगूल नजर आए।