पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया में गांधी जयंती के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया में गांधी जयंती के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला। बापू के विचारों पर चलने की बात भी दोहराया। माल्यार्पण के दौरान सभी लोगों ने बापू को याद करते हुए कहा कि बापू के पथ चिन्हों पर चलना जरूरी है। जहां गांधी जयंती के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय परिसर में लगे बापू के प्रतिमा पर जिप अध्यक्ष ममता राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह उर्फ गप्पू राय, जिप उपाध्यक्ष गीता देवी, अखिलेश्वर यादव उर्फ भाईजी, जिला पंचायती पदाधिकारी सह अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद डा0 सादिक अख्तर, सुमन वर्मा, जिप पति सह समाजसेवी हेमंत किशोर वर्मा, किरण कुमारी, दिलीप कुमार, नूर आलम, तौसिकुर्रहमान, तेजनारायन प्रसाद, उमरावती देवी, सूरेंद पटेल, नसीम अख्तर, प्रमानंद पटेल, कृष्णा दास, जिला पार्षद के अलावे जिप कार्यालय पदाधिकारी अर्जुन कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार, रामभरोस दास, भरत प्रसाद आदि माल्यार्पण के दौरान मौजूद थे।वही तुरकौलिया गांधी घाट पर स्थापित बापू के प्रतिमा पर तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मुखिया राम जन्म पासवान सहित दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण करते हुए नमन किया। जहां उप मुखिया मुजफ्फर आलम अंसारी सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे। मुखिया रामजन्म पासवान ने बापू को याद करते हुए कहा कि इनके कुर्बानी को भुलाया नही जा सकता है। खासकर नई पीढ़ी के युवकों को बापू के इतिहास को पढ़ने की सलाह दिया। ताकि आने वाली पीढ़ी भी बापू के तपस्या व कुर्बानियों से अवगत हो सके।