तुरकौलिया में गांधी जयंती के अवसर पर उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी घाट पर स्वदेशी संकल्प दिवस का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया में गांधी जयंती के अवसर पर उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी घाट पर स्वदेशी संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने की। जहां संगोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के प्रचारक अजय कुमार ने स्वदेशी अपनाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि स्वदेशी अपनाओ चीन को भगाओ। ताकि देश और समृद्ध बन सके। वहीं भाजपा के वरीय नेता अनिरुद्ध सहनी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि बापू के जीवन से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है। इनके जीवन को आत्मसात करके बहुत कुछ सीखा जा सकता है। बापू के विचार देश और दुनिया में आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना के पहले था।उन्होंने यह भी कहा कि तुरकौलिया आंदोलन की धरती रही है। आजादी के लड़ाई के दौरान बापू भी तुरकौलिया आए थे। जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। अंग्रेजी हुकूमत में तीन कठिया कानून बनाया गया था। यह कानून किसानों के लिए बहुत पीड़ादायक था। कानून के आड़ में किसानों को बहुत सताया जाता है। इसी तीन कठिया कानून के खिलाफ करीब चार हजार (4000) किसानों ने अंग्रेजों के भय को हटाते हुए गांधी जी के कमेटी के समक्ष बयान दर्ज कराया था। यह बापू का ही करिश्मा था। यह बात भी इतिहास में दर्ज है। हम सभी स्वदेशी अपनाने का संकल्प की शुरुआत भी यही से करेगें। आजादी की लड़ाई का शुरुआत भी चम्पारण से ही किया गया था। अतिपिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि हम लोग को संकल्प लेना चाहिए स्वदेशी अपनाना है और चीन को भगाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना को भी पूरा करना है। मौके फर हरसिद्धि विधानसभा संयोजक कुंदन कुमार पासवान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, संजय प्रसाद साह, रामबाबू पटेल, परमानंद सहनी, अजय सिंह, राजेश्वर प्रसाद, मुकेश सिंह, गणेश साह, बाबूलाल साह, रामलाल सहनी राकेश कुमार आदि मौजूद थे।