AMIT LEKH

Post: युवाओं व बुजुर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है सेवानिवृत प्राचार्य बागेश्वरी नंदन

युवाओं व बुजुर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है सेवानिवृत प्राचार्य बागेश्वरी नंदन

पूर्वी चम्पारण जिला के फेनहारा प्रखंड अन्तर्गत मारपा मोहन ग्राम निवासी 85 वर्षीय सेवानिवृत्त प्राचार्य बागेश्वरी नंदन कुमार इलाके के युवाओं व बुजुर्गों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए है

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के फेनहारा प्रखंड अन्तर्गत मारपा मोहन ग्राम निवासी 85 वर्षीय सेवानिवृत्त प्राचार्य बागेश्वरी नंदन कुमार इलाके के युवाओं व बुजुर्गों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए है। एक कर्मयोगी के रूप में ये उम्र को कभी अपने जीवन में हावी नही होने दिए। आज भी अपनी कान्ति दृष्टा व्यक्तिव के बल पर शिक्षा जगत व समाज में प्रकाश पुंज विखेर रहे है। पकड़ीदयाल अनुमण्डल का शायद ही कोई बौद्धिक मंच हो जो इनसे शोभायमान न हुआ हो। अपने उम्र के 85 वसंत के दहलीज पार करने के बाद भी बिहार राज्य पेंशनर समाज पूर्वी चंपारण के अध्यक्ष के रूप में अपने बुजूर्ग साथियों के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अनवरत सक्रिय है। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन पूर्वी चंपारण के जिला सभापति के रूप में समाज में बौद्धिक चेतना अनवरत जागृत कर रहे है। इसके पूर्व सेवानिवृति के उपरांत वर्ष 2016 से 2023 तक बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ तिरहुत प्रमंडल के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा प्रमंडल एवम राज्य को उपलब्ध कराते रहे है। गांधीवादी विचार धारा से प्रेरित चंपारण सत्याग्रह समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में समाज मे गाँधी वाद के दर्शन वविचारों का अलख अनवरत जागृत कर रहे है। वर्ष1962 से फेनहारा उच्च विद्यालय से अध्यापक के रूप में प्रारंभ हुई जीवन यात्रा आज भी शिक्षा जगत वसमाज को समर्पित है। अपने सेवा काल मे उन्होंने हाजी फरजंद उच्च विद्यालय फेनहारा , श्यामधारी यमुना उच्च विद्यालय नयागांव शिवहर एवम बी एस कॉलेज मधुबन के संस्थापक प्राचार्य के रूप में छह दशकों तक अपनी सेवा उपलब्द्ध कराया है। वे खुद बताते हैं कि अपने अध्यापन काल में एक ही परिवार के तीन से चार पीढ़ियों तक के विद्यार्थियों का अध्यापन करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ जो मेरे लिए काफी सकूँन का विषय है।

Comments are closed.

Recent Post