AMIT LEKH

Post: पंच सरपंच संघ ने निकाला न्याय पद यात्रा, चरखा पार्क पर दिया एक दिवसीय धरना

पंच सरपंच संघ ने निकाला न्याय पद यात्रा, चरखा पार्क पर दिया एक दिवसीय धरना

अपने अधिकारों को लेकर पंच-सरपंच लगातार आंदोलन करने में लगे हैं

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो 

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। अपने अधिकारों को लेकर पंच-सरपंच लगातार आंदोलन करने में लगे हैं। पहले प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन करने के बाद अब जिला स्तर पर अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर पद यात्रा व धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंच सरपंच संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को पंच व सरपंचों ने न्याय पद यात्रा निकाला। यात्रा निकालने के पहले हजारों की तादाद में पंच व सरपंच मोतिहारी नरसिंह बाबा मठ प्रांगण में एकत्रित हुए। जहां एकत्रित होने के बाद सभी न्याय पद यात्रा पर निकल पड़े। जहां रैली की शक्ल में पैदल चलते हुए टाउन हॉल होते हुए चरखा पार्क मोतिहारी पहुंच कर अपने मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए। धरना शुरू होने के पहले सभी लोगों गांधी जयंती के अवसर पर बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किए। जहां चरखा पार्क परिसर में संघ के सभी नेताओं ने धरना को संबोधित किया। पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने अपने संबोधन में कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा 40 धाराओं में हस्तक्षेप किया जा रहा है। जिसे अभिलंब बंद कराया जाए। स्थानीय निकाय चुनाव में एमएलसी में पंच सरपंचों को मत देने का अधिकार दिया जाए। है। 2006 से बकाया भत्ता का भुगतान शीघ्र किया जाए। ग्राम कचहरी में सचिव न्याय मित्र व प्रहरी के रिक्त स्थानों को अभिलंब पूर्ति किया जाए। साथ ही ग्राम कचहरी संचालक नियमावली 2007 का अनुपालन हूबहू कराया जाए। धारा 90 से लेकर 122 तक का अनुपालन में पुलिस प्रशासन का हस्तक्षेप बंद कराया जाए। इसमें न्यायालय का सहयोग देना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पंच सरपंचों को सम्मानजनक भत्ता देना सुनिश्चित किया जाए। प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि सरकार हमलोगों की मांग नही मानेगी तो हमलोग सामूहिक इस्तीफा देने पर विचार करेंगें। वही उपसरपंच अजमल कमाल उर्फ लाल ने कहा कि सरकार हमलोगों को कमजोर समझने की भूल नही करें। पंच सरपंच संघ चट्टानी एकता के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। धरना में संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, मनीष पाण्डेय, तुरकौलिया प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, पुनदेव सहनी, उपसरपंच अजमल कमाल उर्फ लाल, रामाशंकर प्रसाद, नरेश यादव, मुकेश कुमार, जमशेद आलम, आलीशा बेगम, अताउल्लाह अंसारी, वृजकिशोर प्रसाद, राजेंद्र सहनी आदि मौजूद थे।

Recent Post