![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
जन सुराज ने मनाया पद यात्रा का वर्षगाठ
न्यूज़ डेस्क, अमिट लेख
सीतामढ़ी, (एक प्रतिनिधि)। जिला के रुनीसैदपुर में बिहार में जनता का सुन्दर राज स्थापित करने के लिए हम सभी बिहारियों को स्वाभिमान जगाना होगा। जात पात और धर्म मजहब की काई को साफ कर अपने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए जन सुराज को ही लाना होगा। उक्त बातें पिछले एक अक्टूबर को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली पदयात्रा के सीतामढ़ी जिले के रुनीसैदपुर में पहुंचने के बाद आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्वी चंपारण जिले के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि अब तक बिहार के नेताओं ने जनता को ठगने का काम किया है और यहां कोई कल- कारखाना नहीं खोला और ना ही शिक्षा की उच्च स्तरीय व्यवस्था की। खेती किसानी को मुनाफेदार बनाने हेतु कोई प्रयास नहीं किए गए। नेताओं ने केवल जात -पांत और धर्मवाद के नाम पर समाज को बांटने और अपना अपना उल्लू सीधा करने का काम किया। नेताओं और उनके पुत्र -परिजन उड़न खटोला पर घूम रहे हैं और आम आदमी ज़मीन पर रेंगने के लिए मजबूर हैं। रोजगार के अभाव में युवा शक्ति बेकार हो रही है और उन्हें दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ता है जहां जिल्लत भरी जिंदगी और अपमान झेलना पड़ता है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रशांत किशोर के रूप में बिहार का एक उद्धारक पदयात्रा कर लोगों को जगाने में सक्रिय हैं जिससे हम सभी बिहारियों का कायाकल्प होना तय है। श्री ठाकुर ने सभी बिहारियों से जन सुराज को राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर परिवर्तन की इस लड़ाई को गतिशील बनाने की अपील की।