AMIT LEKH

Post: सेविका व सहायिकाओं की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

सेविका व सहायिकाओं की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

सेविका व सहायिकाओं की हड़ताल आज रोज गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रही मुख्य बाजार के सड़क पर भ्रमण कर सेविका व सहायिकाओं ने विरोध प्रदर्शन किया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। सेविका व सहायिकाओं की हड़ताल आज रोज गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रही मुख्य बाजार के सड़क पर भ्रमण कर सेविका व सहायिकाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

फोटो : संतोष कुमार

हड़ताल से प्रखण्ड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटका हुआ है। सेविका बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में अपना आंदोलन जारी रखी हुई है। सेविका संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि जब तक सरकार हमें राज्य कर्मी का दर्जा नहीं देती है। तबतक हमलोग का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

छाया : अमिट लेख

मौके पर आशा कुमारी, अमला देवी, उषा भारती, मीरा कुमारी, गीता कुमारी, मंजू देवी,सुधा कुमारी, कोमल कुमारी, मुन्नी कुमारी, कनक कुमारी, किरण कुमारी, प्रियंका कुमारी, रूपम भारती, मीरा भारती, नन्ही कुमारी, रंभा देवी, चंद्र प्रभा देवी, सुलेखा कुमारी, हुसना परवीन, नूरजहां, निर्मला सिंह, विभा देवी, रेखा देवी, अभिलाषा कुमारी, रंजू कुमारी, डेजी कुमारी, अंजू कुमारी, संजुला कुमारी, अस्मिता कुमारी, नासिया जरीन, रूबी खातून, बीबी समना खातून, मोबिना खातून, शबाना परवीन, नगमा परवीन, बेबी कुमारी आदि मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post