



न्यूज़ डेस्क, महराजगंज ब्यूरो
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा महराजगंज जनपद के निचलौल में पहुंचा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भारी उत्साह के साथ साइकिल यात्रा में भाग लेकर उत्साहवर्धन किया तथा अखिलेश यादव द्वारा देश बचाओ देश बनाओ यात्रा के क्रम में लोगों को संदेश दिया। इसी क्रम में निचलौल तहसील चौराहे पर “देश बचाओ, देश बनाओ” साइकिल यात्रा मे आए समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का सिसवा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव व श्याम सुंदर गुप्ता ने सैकड़ों साथियों के साथ माला पहना कर भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया।

विशाल जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। भ्रमण के बाद अपने जनसंपर्क कार्यालय पर सभा किया। सभा को संबोधित करते हुए विनोद यादव ने कहा कि जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त हो गई है महंगाई, भ्रष्टाचार, हत्या बलात्कार चरम सीमा पर पहुंच गया है। अब जनता सपा को 2024 मे जिताने जा रही है तथा इंडिया की सरकार बनाने जा रही है।

इस मौके पर सिसवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव, श्याम सुंदर गुप्ता , राकेश गुप्ता, उत्तरीचंद यादव, रामाश्रय कुशवाहा, पल्लू यादव, हरेंद्र यादव, श्रीराम यादव, दिनेश यादव, घनश्याम मौर्य, राधेश्याम यादव, राधेश्याम मौर्या , हैदर अली, गोपाल यादव, रमाशंकर चौहान, हरिशंकर, दिग्विजय, रिंकू पासवान, हरिलाल, मुनीब अंसारी रामप्रीत यादव, मु रफी, नंदलाल, फासीउज्जमा, विनय, सहित सैकड़ों आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।