



पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना
न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में गुरुवार की दोपहर नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मो.लतीफ मियां का 14 वर्षीय पुत्र मो.शमशेर अली है। इधर मृत किशोर के भाई मो.सोनू ने बताया कि गुरुवार के दोपहर वह अपने चचेरे भाई के साथ गांव में स्थित नदी किनारे घूमने गया था। तभी उसे शौच लग गई। शौच करने के बाद जब नदी किनारे पानी छूने गया। उसी दौरान वह नदी में गिर कर डूब गया। इसके बाद वह मौजूद लोगों द्वारा फोन एवं वहां के मठिया स्थित मंदिर से अनाउंसमेंट की गई। जिसके बाद सूचना पाकर परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे नदी से बाहर निकला। जिसके बाद परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उसे इलाज के लिए आरा अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने तीन भाइयों में छोटा था। मृत किशोर के परिवार में मां लैला खातून, दो भाई मो.सोनू ,मो.मोनू व दो बहन सोनी परवीन एवं नजमा परवीन है। घटना के बाद अमृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृत किशोर की मां लैला खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।