AMIT LEKH

Post: थाना के जनता दरबार मे आए भूमि विवाद संबंधित कई मामले

थाना के जनता दरबार मे आए भूमि विवाद संबंधित कई मामले

नंदलाल पटेल

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, ( संवाददाता)। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आए लोगों का भूमि विवाद मामले में जनता दरबार का आयोजन अंचल निरीक्षक की मौजूदगी में किया गया। जिसके अंतर्गत थाना परिसर में भूमि विवाद संबंधी निपटारा के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में दो मामले आए। लेकिन दोनों मामलों का निबटारा नहीं हुआ। अंचल निरीक्षक जयप्रकाश राम ने बताया कि दोनों पक्षों से दस्तावेज की मांग की गई है। उन्होंने जनता दरबार में आए भूमि विवाद से संबंधित लोगों को बताया कि जमीन संबंधी कागजात सभी पक्षों के पास होना जरूरी है। अगले बैठक में दिशा-निर्देश दिया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post