AMIT LEKH

Post: इण्डो नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी ने किया संयुक्त पेट्रोलिंग

इण्डो नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी ने किया संयुक्त पेट्रोलिंग

जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी के संयुक्त जवानों द्वारा लगातार किया जा रहा पेट्रोलिंग

न्यूज़ डेस्क, महाराजगंज ब्यूरो 

तैयब अली चिश्ती

–  अमिट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी के संयुक्त जवानों द्वारा लगातार किया जा रहा पेट्रोलिंग। आगामी त्यौहार को लेकर बॉर्डर सुरक्षा के दृष्टिकोण से तथा अवांछनीय गतिविधियों व तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु दिन शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा भारत नेपाल पर किया गया जॉइंट फूट पेट्रोलिंग।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

बहुआर पुलिस चौकी उपनिरीक्षक अजीत सिंह व एसएसबी समवाय पथलहवा दिनेश चंद्र विश्वास सहायक कमांडेंट ने बताया कि आगामी त्यौहार को लेकर व बॉर्डर सुरक्षा के दृष्टिकोण से तथा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस व एसएसबी के संयुक्त जवानों द्वारा

छाया : अमिट लेख

अंतर्राष्ट्रीय सीमा भारत नेपाल पर व भारत नेपाल को जोड़ने वाले पगडंडी रास्तों पर पैदल गस्त किया गया। एसएसबी समवाय दिनेश चंद विश्वास सहायक कमांडेंट ने बताया कि कानून व्यवस्था व बॉर्डर सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए भारत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस बल एवं एसएसबी जवानो के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

छाया : अमिट लेख

इस मौके पर बहुआर पुलिस से उपनिरीक्षक अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद शाह, सुशील सिंह, राजेश कुशवाहा, एसएसबी समवाय दिनेश चंद विश्वास सहायक कमांडेंट निरीक्षक राज कुमार गौड़, आरक्षी नीतुल सकिया, आरक्षी मदे केशव, सहित आदि जवान मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post