21 माह में निर्माण कार्य पूरा करने पर एजेंसी को मिलेगा 10 करोड़ रुपये का बोनस : राधामोहन सिंह
विश्राम गृह का हुआ भूमि पूजन
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। बापूधाम रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना की गति तेज हो गई है। इसके निर्माण के लिए 27 माह का समय निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके स्थानीय सांसद ने सोमवार को घोषणा किया है कि अगर एजेंसी 21 माह तक कार्य पूरा देती है तो उसे 10 करोड़ का बोनस दिया जाएगा। एजेंसी के अधिकारी,आर्किटेक्ट एवं कंसल्टेंट के साथ एक बैठक के बाद इसकी जानकारी देते सांसद राधामोहन सिंह ने बताया कि बैठक में पूरे निर्माण कार्य के डिजाइन का प्रजेंटेशन हुआ। साथ मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों से सुझाव भी लिए गये। उन्होने बताया कि निर्धारित समय से पूर्व स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा। मौके पर रेलवे के अधिकारी सहित बापू धाम स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।








