AMIT LEKH

Post: भरत ने भगवान राम को सौंपी राजगद्दी, जय श्री राम के जय घोष से गूंज उठा वातावरण

भरत ने भगवान राम को सौंपी राजगद्दी, जय श्री राम के जय घोष से गूंज उठा वातावरण

राम राजगद्दी का कार्यक्रम भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न

नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो

अरुण कुमार ओझा

–  अमिट लेख
आरा/भोजपुर। नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में सोमवार को राम राजगद्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राम राजगद्दी कार्यक्रम का शुभारंभ नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह समेत अन्य लोगो ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतार कर की गई। बताया जाता है की लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, लंका के राजा विभीषण, वानर राज सुग्रीव, भक्त हनुमान एवं जामवंत आदि के साथ वापस अयोध्या पहुंचे। भगवान राम के स्वागत में अयोध्या नगरी को खूबसूरत ढंग से सजाया गया। घर-घर मंगल गीत गाए गए। भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की अयोध्या के बाहर अगवानी कर रहे भरत अपने साथ लेकर राजमहल पहुंचे, तब गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भरत ने भगवान राम को पुनः राजगद्दी सौंप दिया। सारी अयोध्या नगरी में भगवान राम की जय जयकार होने लगी। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभू केसरी, सह कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, डी. राजन, कृष्ण कुमार (पत्रकार), संजीव कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश उर्फ बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, अनिल राज, निर्मल सिंह, कन्हैया जी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), संतोष कुमार सिंह (सचिव, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ), राकेश कुमार ‘धन्नू’, मनोज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन प्रकाश, संतोष कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार मिश्रा के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातनी सेना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post