AMIT LEKH

Post: बगहा तिरूपति सुगर मिल का उद्घघाटन समारोह आयोजित हुआ, गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ

बगहा तिरूपति सुगर मिल का उद्घघाटन समारोह आयोजित हुआ, गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ

* इस साल से किसान स्मार्ट फोन पर एप के माध्यम से अपना एकाउंट, पर्ची, भुगतान, नापी जैसी समस्याओं को देख सकते हैं

* बगहा चीनी मिल इस साल नापी के आधार पर एक करोड़ चालीस से पंचास हजार क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है

न्यूज़ डेस्क, बगहा न्यूज़

जगमोहन काजी

– अमिट लेख

बगहा, (ग्रामीण)। बगहा तिरूपति सुगर  मिल लिमिटेड का उद्घाटन किया गया। डोंगा पूजन के साथ गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया।

फोटो : जगमोहन काजी

एमडी दीपक यादव ने किसानों को जानकारी देते हुए बताये की गन्ना किसानों के सहुलियत के लिए किसान एप का निर्माण किया गया है। एप के माध्यम से चलान व पेमेंट, नापी, मिल से संबंधित सभी जानकारी हमेशा, किसान को अपडेट मिलता रहेगा।

छाया : अमिट लेख

किसी भी समस्या के लिए मिल में भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा। किसान के लिए ऐसी व्यवस्था बनाने में लगभग पांच करोड़ का खर्च किया, मिल मालिक ने। एमडी दीपक यादव का कहना है, कि बिहार का पहला चीनी मिल है। जो अपने किसानों के हित के लिए ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई है। गन्ना का पेमेंट तीन दिन के अन्दर किसानों के बैंक खाते पर चला जायेगा।

छाया : अमिट लेख

जिसके लिए चीनी मिल द्वारा सप्ताह में दो दिन सोमवार, गुरुवार निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त अगले साल से इथेनॉल प्लांट के कार्य भी शुरू किया जायेगा। गन्ना का रेट सरकार तय करती है,जो भी मूल्य सरकार रिप्लाई करेगी वहीं रेट किसानों को देंगे। लेकिन सम्भावना है कि इस साल रेट में बढ़ोतरी होगी। जो इच्छूक किसानों को ,13235,14201और 15023 गन्ने का बीज दिया जायेगा। साथ ही 20 और भी प्रभेद पर काम चल रहा है। जो भी प्रभेद यहां के वातावरण के मौसम के अनुकूल होगा वहीं बीज यहां के किसानों को दिया जायेगा। चीनी मिल द्वारा जरूरत मंद किसानों को लोन भी मुहैया कराया जायेगा। और सभी किसानों को ज्ञात होगा कि तिरूपति सुगर मिल लिमिटेड जो किसानों को मात्र 72 घंटो में पेमेंट दिया जाता है। इन सभी कार्य को देखते हुए किसान काफी खुश नजर आए। किसानों ने कहा कि नेता लोग बोलते हैं हम किसानों के आय दोगुनी कर देंगे सिर्फ बोलते हैं। लेकिन बगहा चीनी मिल मालिक ने किसानों की आय दोगुनी कर के दिखाया है, जो सर्वदा सराहनीय है।

Comments are closed.

Recent Post