पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज़ बीजेपी के कारण, जनहित में बाबा साहब के द्वारा लिखे गये संविधान के साथ-साथ देश का लोकतंत्र खतरे में है
अरुण कुमार ओझा
– अमिट लेख
जगदीशपुर, (आरा/भोजपुर)। दिनांक 02/04/2023 को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर टाउन हॉल में जदयू द्वारा भीम संवाद का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनुप पटेल व संचालन जितेंद्र रजक द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बिहार सरकार के पूर्व मंत्री माननीय भगवान सिंह कुशवाहा ने सम्बोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज़ बीजेपी के कारण, जनहित में बाबा साहब के द्वारा लिखे गये संविधान के साथ-साथ देश का लोकतंत्र खतरे में है।
इसको बचाने के लिए बाबा साहेब के चाहने वाले लोगो को आगे आना होगा और देश को बचाने के लिए बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष एकजूट है। इसलिए, बीजेपी भयभीत है बार बार अमित शाह बिहार दौरा कर रहे हैं। दलित के आरक्षण से दिल्ली सरकार घबराई हुई है।
इसलिए अपने हक के लिए एक होना होगा। आरक्षण के बल पर ही अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति और महिला जिला में चेयरमैन, प्रमुख, मुखिया, नगर अध्यक्ष बने हुए हैं। आरक्षण खत्म करके आपके ओहदों को केंद्र सरकार समाप्त करना चाहती हैं।
केंद्र सरकार साजिश के तहत दलित नेता जगजीवन राम के नाम पर बने छात्रावास का नाम बदल कर आपका इतिहास मिटाना चाहती हैं साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूरे बिहार मे सम्राट कलब, सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल बनाने के साथ अशोक सम्राट जी के जयंती समारोह के साथ ही सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है।
वहीँ दूसरी ओर बीजेपी के लोगो द्वारा सम्राट कि तूलना औरंगजेब किया गया है। इसलिए सम्राट और भीम के मानने वाले लोगो को एक होकर संविधान के विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार को गद्दी से हटाना है। पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लोकतंत्र को बचाया जा सकता है।








