रिपोर्ट : इंडो-नेपाल डेस्क
विसर्जन यात्रा में मुख्य रूप से उज्जैन इंजिकॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर पिंटू सिंह तथा वर्तमान जदयू प्रदेश महासचिव एवं वाल्मीकिनगर के जनसेवक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। विश्वकर्मा पूजा के उपरांत शुक्रवार को वाल्मीकिनगर में भगवान विश्वकर्मा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विसर्जन यात्रा में मुख्य रूप से उज्जैन इंजिकॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर पिंटू सिंह तथा वर्तमान जदयू प्रदेश महासचिव एवं वाल्मीकिनगर के जनसेवक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक पहुंचाया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। ‘भगवान विश्वकर्मा की जय’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। युवाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं, विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल ने अपनी निगरानी में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से विसर्जन प्रक्रिया संपन्न कराई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। भक्ति, उत्साह और उल्लास के बीच भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः भगवान विश्वकर्मा की पूजा और दर्शन की कामना के साथ उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।








