AMIT LEKH

Post: संवैधानिक अधिकार और वंचित समाज के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

संवैधानिक अधिकार और वंचित समाज के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट : वैशाली डेस्क, 27 नवम्बर 2026

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर के सभागार में प्राचार्य डॉक्टर तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में समान अवसर प्रकोष्ठ एवं एससी/एस टी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में संवैधानिक अधिकार और वंचित समाज के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

दयालपुर, (राजेन्द्र कुमार)। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा मेहर प्रवीण एवं प्रिया कुमारी ने किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। विषय प्रवेश करते हुए प्रो अनामिका आनंद ने कहा वंचित समाज के लिए भेदभाव समाप्त किया जाना चाहिए। उसके प्रति सकारात्मक उपाय से मुख्यधारा से जोड़ना चाहिए। राज्य के नीति निर्देशक तत्व के तहत वंचित समाज को सभी अधिकार मिलना चाहिए। प्राचार्य डॉ तारकेश्वर पंडित ने भिक्षु कविता के माध्यम से वंचित तबकों के समस्या से परिचित कराया। हमे सामान अधिकार के बात ही नहीं बल्कि उसके कल्याण के लिए कार्य को हकीकत में जमीन पर उतरना पड़ेगा। सबके विकाश के बिना न तो समाज का और न ही देश का कल्याण हो सकता है। इसलिए हमें वंचित तबकों के लिए दूरदर्शी योजना बनानी चाहिए। डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा ने कहा कल्याण की बात से मानव का कल्याण नहीं हो सकता है। किसी भी वंचित तबकों से साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। जब तब देश के अंतिम व्यक्ति तक विकाश का लाभ नहीं मिलता तब तक देश का विकाश अधूरा है। कार्यक्रम में आई क्यू ए सी के डॉ सौरभ कुमार ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुरविंद कुमार ने दिया।

Leave a Reply

Recent Post