AMIT LEKH

Post: राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा बेतिया का नाम, डॉ. घनश्याम को मिलेगा ‘राइजिंग होमियो स्टार अवार्ड 2026

राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा बेतिया का नाम, डॉ. घनश्याम को मिलेगा ‘राइजिंग होमियो स्टार अवार्ड 2026

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 27 नवम्बर 2026

डॉ. वेल केयर होम्योपैथी की ओर से आयोजित यह राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 15 दिसंबर 2026 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में होगा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर के होम्योपैथिक सह मां सविता होमियो क्लिनिक के निदेशक डॉ. घनश्याम ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रथम राष्ट्रीय होम्योपैथिक शिखर सम्मेलन 2026 में प्रतिष्ठित ‘उभरते होमियो स्टार सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. वेल केयर होम्योपैथी की ओर से आयोजित यह राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 15 दिसंबर 2026 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में होगा। सम्मेलन की थीम होम्योपैथी चिकित्सा में विज्ञान के साथ उपचार और उत्कृष्टता का सम्मान करना है। इस आयोजन में देशभर के होम्योपैथिक चिकित्सकों की सहभागिता होगी। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने के साथ होम्योपैथी के विकास और नई संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। डॉ. घनश्याम को राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे पश्चिम चंपारण के लिए गौरव की बात है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के होम्योपैथिक चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Recent Post