AMIT LEKH

Post: वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड कट्टा के साथ युवक धराया

वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड कट्टा के साथ युवक धराया

जगदीशपुर ओपी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है

न्यूज़ डेस्क, बेतिया 

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जगदीशपुर ओपी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि जगदीशपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बहुअरवा पेट्रोल पंप के पास पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया, तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक मोबाइल बरामद किया है और उसकी मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिया है । गिरफ्तार युवक बैरिया थाना क्षेत्र के खिरियाघाट चौतरिया टोला निवासी रवि रंजन कुमार 34 वर्ष पिता रमेश चौधरी बताया गया है। पुलिस दल का नेतृत्व जगदीशपुर ओपी प्रभारी राजू कुमार मिश्रा कर रहे थे।

Comments are closed.

Recent Post