AMIT LEKH

Post: छठ घाट सफाई के दौरान नहर में दो युवक डूबे एक की मौत

छठ घाट सफाई के दौरान नहर में दो युवक डूबे एक की मौत

छट घाट बनाने के दौरान धक्का लगने से दो युवक नहर में गिर गए

न्यूज़ डेस्क, बेतिया

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। आज रोज शुक्रवार की दिन में छठ महापर्व को लेकर खुशियों के बीच हड़कंप मच गया। छठ घाट बनाने के दौरान धक्का लगने से दो युवक नहर में गिर गए।

फोटो : संतोष कुमार

दोनों की उम्र 24 वर्ष व 19 वर्ष के आसपास है। यह घटना त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर 25 स्थित नहर में डूबे दो युवकों में से एक को बचा लिया गया है। जबकि दूसरा ग्रामीण की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद नहर से मृत अवस्था में बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित डपरखा कोसी कॉलोनी स्थित नहर में छठ घाट को बनाया जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हो गया। दोनों युवक नहर के गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक को बचा लिया।

छाया : अमिट लेख

बचाए गए युवक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी शंभू मंडल के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। मृत युवक अपने नाना के यहां आया था। मृत युवक राजा के मौसेरे भाई ने बताया कि रविंद्र कुमार महतो का 24 वर्षीय पुत्र रक्षक उर्फ राजा कुमार कटिहार का रहने वाला है. महापर्व छठ के मौके पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी अपने नाना रामप्रसाद महतो के यहां आया हुआ था। आज पास के ही डपरखा कोसी कॉलोनी नहर पर छठ घाट की साफ सफाई और घाट बनाने के क्रम में कुछ युवकों के साथ खेल रहा था. इसी क्रम में धक्का लगने के बाद दोनों युवक नहर में गिर गए उधर हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post