न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। छठ पूजा को लेकर थाना में शांति समिति की एक बैठक अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को थाना परिसर में की गई बैठक की आयोजित गई।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार अंचल पुलिस निरीक्षक सतनारायण राय प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मवीर साथी, सब इंस्पेक्टर रमाशंकर, निधि गुप्ता आदि शामिल हुए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ ने छठ व्रत को लेकर शांतिपूर्ण वातावरण एवं भाईचारा पूर्वक मनाए जाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। घाटों पर साफ-सफाई को लेकर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर नगर प्रशासन के द्वारा युद्ध स्तर पर साफ सफाई का कार्य चल रहा है इस कार्य में मुख्य रूप से मुख्य संगीता कुमारी यादव सक्रिय हैं। नदी में जहां पानी अधिक है। उस स्थान को चिन्हित किया जा रहा है। पानी की अधिक गहराई वाले स्थल को बांस बल्लियों से घेराबंदी कर चिन्हित किया जाएगा । सभी छठ घाट पर प्रकाश की व्यवस्था भी की जायेगी। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय गोताखोर के साथ पुलिस बल की तैनाती छठ घाटों पर की जा रही है। और बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में लगभग 80 जगहों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी किया जाएगा एवं अनुमंडल क्षेत्र के सभी छठ घाटों की पेट्रोलिंग करेंगे। मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद सज्जन अग्रवाल, जदयू नेता सुधीर कुमार मेहता,भुनेश्वरी साह, पूर्व सरपंच दीपनारायण यादव,जदयू नेता कमाल खान आदि मौजूद थे।








