AMIT LEKH

Post: अवैध गांजा की तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध गांजा की तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ

न्यूज़ डेस्क, मण्डल पूर्वांचल

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा अवैध नशीली कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार के निर्देश में थाना निचलौल सत्य प्रकाश सिंह की टीम का गठन किया गया था।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

गठित टीम के सदस्य उपनिरीक्षक नीरज कुमार द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कराई जा रही थी कि मुखबीर की सूचना पर ग्राम धमउर थाना निचलौल के पास से। दिनांक 21-11-2023 की रात्रि में अवैध नशीली कारोबार में संलिप्त तस्कर अभियुक्त धर्मराज केवट पुत्र राजदेव केवट निवासी गुट्ठी परसौनी थाना बेलाटरी जनपद नवलपरासी राष्ट्र नेपाल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ इसके संबंध में थाना निचलौल पर मुकदमा संख्या 610/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त धर्मराज केवट पुत्र राजदेव केवट का चलन माननीय न्यायालय में किया गया।

छाया : अमिट लेख

गिरफ्तार किए गए अपराधी धर्मराज केवट पुत्र राजदेव केवट निवासी गुट्ठी परसौनी थाना बेलाटरी जनपद नवलपरासी राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 25 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल रामभरोस यादव, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, कांस्टेबल आशुतोष सिंह, थाना निचलौल जनपद महराजगंज।

Comments are closed.

Recent Post