घायलों में तीसरा का ईलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा
न्यूज़ डेस्क पूर्वी चंपारण
मोतिहारी : अरेराज अनुमंडल के पहाड़पुर प्रखण्ड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाई की मौत हुई। बताते चले कि सोमवार को पहाड़पुर थाना क्षेत्र के खैरवा में सड़क दुर्घटना हुई थी । एक बाईक पर चार लोग सवार थे । जिसमें तीन गंभीर रुप से हुए थे घायल। आयुष ठाकुर की मौत सोमवार को हीं हो गई। वहीं दुसरे चचेरे भाई चंदन कुमार ठाकुर का इलाज मोतिहारी निजी अस्पताल में चल रहा था। जंहा मंगलवार को चंदन की भी हुई मौत। दोनों मृतक थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के बताए जा रहें हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरा नीतेश यादव का इलाज मोतिहारी निजी अस्पताल में चल रहा है।







