लूट के रुपया व बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
-अमिट लेख
मोतिहारी( जिला ब्यूरो )। पूर्वी चम्पारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में 48 घंटे पूर्व पेट्रौल पम्प कर्मी से हथियार के बल पर हुए बाइक सहित 2.26 लाख लूट का पुलिस ने सफल उदभेदन किया है। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र द्वारा गठित एसआईटी टीम ने लूट कांड का सफल उदभेदन किया है । एसपी ने बताया कि पेट्रोल पम्प लूट कांड के उदभेदन के लिए सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी टीम ने वैज्ञानिक तरीके से अनुशंधान करते हुए 48 घंटे के अंदर घटना में शामिल तीन अपराधियो को लूट की बाइक,लूट की 92 हज़ार रुपए व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अपराधियों ने लूट में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करने की बात कही गयी। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा सहित पुलिस पदाधिकारी ने लूट में शामिल तीन अपराधियो को गिरफ्तार है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जितना थाना के सन्नी कुमार व घोड़ासहन थाना क्षेत्र के विरंजन कुमार व मोहित कुमार के रूप मे किया गया। पुलिस गिरफ्तार अपराधियो की आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है ।








