सम्पति के खेल में पोते से दादा हुए फेल
न्यूज़ डेस्क, पश्चिम चंपारण
-अमिट लख
बेतिया (मोहन सिंह) । मैनाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत संपत्ति विवाद को लेकर पोता द्वारा अपने ही दादा की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है । हत्यारा पोता फरार बताया जाता है । मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मैनाटांड़ थाना के बसठा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पोता शाहिद अली उर्फ चांद बाबू करीब 20 वर्ष पिता अशरफ अली ने अपने दादा शौकत अली 70 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।








