AMIT LEKH

Post: हमारे पूर्वजों ने भगवान श्रीराम को नाव से कराया था नदी पार : मुकेश

हमारे पूर्वजों ने भगवान श्रीराम को नाव से कराया था नदी पार : मुकेश

पीएम पद के दावेदारों को दे दिया नेवता

 न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण 

दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो )। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भगवान श्रीराम को नाव से नदी पार कराई थी। पीएम बनने वाले का हम ही बेड़ा पार कराएंगे। प्रधानमंत्री बनने वाले को हमसे संपर्क करना होगा। वे आरक्षण संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को देकुली धाम में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस बाबत वीआईपी सुप्रीमो ने कहा कि निषाद समाज को शिक्षित और संगठित होना पड़ेगा। एक रोटी कम खाइए, लेकिन बच्चों को शिक्षित बनाइए। निषाद समाज को आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं। गठबंधन नहीं तो वोट नहीं।

उन्होंने कहा कि निषाद समाज के हक के लिए पांच जुलाई को पटना से निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत बिहार, झारखंड व उत्तरप्रदेश के 80 जिलों में 135 दिनों से यात्रा कर रहे हैं। मकसद निषाद समाज को जगाना है। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार, यूपी और झारखंड में निषाद समाज अनुसूचित जाति अंतर्गत एससीएसटी आरक्षण से वंचित है। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। दिल्ली वाले को वोट चाहिए और हमें आरक्षण। एकजुट रहेंगे तो आरक्षण मिलेगा। उधर, पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड के मुसवा भेड़ियारी में कहा कि अब वैसे नहीं होगा जैसा पिछले चुनावों में हुआ। अब जो हमारी सुनेगा, उसकी सुनेंगे। समाज के लोगों को जागरूक होना होगा।

Comments are closed.

Recent Post