पैर हाथ धोने के दौरान लगी करंट
न्यूज़ डेस्क , सुपौल
संतोष कुमार ,अनुमंडल ब्यूरो
-अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (सुपौल) |अनुमंडल क्षेत्र के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चरणे वार्ड नंबर 9 में गुरुवार की देर संध्या बिजली करंट के चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से जख्मी महिला भुटकुन देवी उम्र 34 वर्ष है। घटना के संदर्भ में जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि अपने दरवाजा पर चापाकल में लगें मोटर संचालित चापाकल पर पैर हाथ धोने के दौरान करंट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया








