मौके से महिला कारोबारी फरार
न्यूज़ डेस्क , सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
-अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (सुपौल)| थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर मटकुरिया वार्ड नंबर 5 में बुधवार की देर संध्या त्रिवेणीगंज पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर अवैध देसी शराब जब्त किया। हलांकि मौके से महिला कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रही। थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मटकुरिया वार्ड नंबर 5 निवासी मुन्नी देवी के घर से बुधवार की देर संध्या छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद किया है। महिला कारोबारी फरार है। फरार महिला कारोबारी मुन्नी देवी पर थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।








