शिवांगी को बेहतर प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
सुमन मिश्रा
-अमिट लेख
अरेराज (अनुमंडल ब्यूरो )। प्रखंड क्षेत्र के सुदूर इलाके में स्थित रा० उ० म० वि० सिरनी में बेहतरीन शैक्षणिक माहौल के निर्माण के लिए टॉपर बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश उपाध्याय द्वारा पुरस्कृत किया गया।विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़े इसके लिए बीपीएससी द्वारा नवनियुक्त शिक्षक भारत भूषण कुमार के प्रयास से ‘कौन बनेगा टॉपर’ मिशन का शुभारंभ किया गया है ।इस मिशन के तहत विभिन्न विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्लास टॉपर को सम्मानित कर हौसला अफजाई करने के साथ साथ दूसरे बच्चें भी बेहतर करे इसके लिए ललक जगाना मुख्य उद्देश्य शामिल हैं। इस पहल का सभी शिक्षकों द्वारा सराहना की गई।इस दौरान वर्ग पांचवी के छात्रा प्राची कुमारी और पहली कक्षा की छात्रा शिवांगी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि अबकी बार हम भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक सह शिक्षक नेता मिंटू कुमार मिश्रा ने बताया कि यह एक सराहनीय पहल है सभी विद्यालयों को ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए ताकि विद्यालय के प्रति बच्चों की रुचि बढ़े। मौके पर विद्यालय के शिक्षक मुन्ना कुमार चौधरी,श्यामु मणि त्रिपाठी, भारत भूषण कुमार, शिक्षिका रीपू कुमारी सहित उपस्थित थे।








