AMIT LEKH

Post: बहुआर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान

बहुआर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान

चौकी के जवानों द्वारा चौकी में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का परिचय 

न्यूज़ डेस्क ,मण्डल पूर्वांचल 

तैयब अली चिश्ती

-अमिट लेख

 महराजगंज ( जनपद ब्यूरो )| महराजगंज जनपद  के थाना निचलौल अंतर्गत आदर्श पुलिस चौकी बहुआर प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल ने आज अपने जवानों के साथ पुलिस चौकी परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कराई स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश तथा क्षेत्राधिकार निचलौल अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में आज दिन रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।

चौकी प्रभारी के देखरेख में चौकी परिसर में विभिन्न प्रकार के फूल के पौधे भी रोपे गए पुलिस चौकी के जवानों को रखरखाव का निर्देश भी दिया गया चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि आज चौकी के जवानों द्वारा चौकी में झाड़ू लगाकर साफ सफाई कराई गई। साफ सफाई के क्रम में जवानों द्वारा निरंतरण जारी रहेगा ताकि आदर्श पुलिस चौकी महराजगंज जिले में आकर्षण का केंद्र बनी रहे। इस साफ सफाई अभियान में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पटेल, प्रमोद शाह, सुशील सिंह, रणधीर राव, अंकित यादव, सहित आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post