राज्य के पिछड़े और आर्थिक रूप से गरीब लोगों को दिया 75 % आरक्षण
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
इमरोज़ आलम
– अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता )। बिहार सरकार के कानून विधि मंत्री डॉ शमीम अहमद शनिवार को अपने एक निजी यात्रा के दौरान सुगौली के राजद नेता रेयाजुल हक मुन्ना के यहां पहुंचे जहां दोनों के बीच अल्प समय की एक अनौपचारिक मुलाकात हुई। जहां राजद नेता रेयाजुल हक मुन्ना ने मंत्री को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान विधि मंत्री श्री अहमद ने बताया कि बिहार के महागठबंधन की सरकार के कार्यकाल में तेजी से विकास हो रहा है। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में तेजी से चौतरफा विकास हो रहा है। बिहार सरकार ने अपने खर्चे से राज्य में जातीय जनगणना करवाया और राज्य के पिछड़े और आर्थिक रूप से गरीब लोगों को 75% का आरक्षण दिया। इस पर विरोधी दलों ने हाईकोर्ट में केस दर्ज कराया जिसको उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया। देश में बिहार एक पहला राज्य है जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो के लिए यह कानून बना है।ऐसा कानून पुरे देश में बनना चाहिए।उन्होंने बताया कि राज्य में चारों तरफ अमन चैन व शांति है। हमारी सरकार विकास के में मजबूती से कम कर रही है।








