स्वच्छ रहें-स्वस्थ रहें के लगे नारे
एस.एस.बी. के जवानों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
-अमिट लेख
मोतिहारी ( जिला ब्यूरो )। पूर्वी चम्पारण जिला पिपराकोठी में एस.एस.बी. कैंप 71 वीं बटालियन पिपराकोठी के द्वारा शनिवार को कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई ।यह रैली एस.एस.बी. कैंप से प्रखंड कार्यालय होते हुए पिपराकोठी बाजार तक निकाली गई और स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया ।
रैली के आरम्भ में, वाहिनीं कमांडेंट श्री कुमार ने सभी जवानों को स्वछता से होने वाले फायदों के बारे में बताया और अपने आस-पास के इलाकों को साफ़-सफाई रखने व स्थानीय ग्रामीणों को इस कार्य के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के दौरान वाहिनीं कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार, उप-कमांडेंट दिनेश कुमार ममोत्रा, विश्वजीत तिवारी,वाहिनीं चिकित्सक डॉ. राहुल राय, निरीक्षक रतनसी अहीर, विनित कुमार, हरदेव सिंह, संदीप कुमार, संयम कुमार, आकाश जोशी और बड़ी संख्या में अधीनस्थ अधिकारी व जवान मौजूद रहे।








