रविवार को भी खुला रहा डीईओ कार्यालय
न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
-अमिट लेख
मोतिहारी ( जिला ब्यूरो )। शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक का पूर्वी चम्पारण जिला में संभावित आगमन को लेकर को लेकर विभाग अलर्ट मोड में है। जिसको देखते हुये रविवार को भी शिक्षा विभाग के कार्यालय को खोलकर रखा गया। संदर्भित कर्मचारी गण लगातार अपनी संचिकाओं को दुरुस्त करते दिखे। पूर्वी चंपारण जिला के डीईओ कार्यालय में रविवार के अवकाश के होने के बाबजूद चहल पहल देखने को मिला।जहां कर्मी सभी अधूरे कार्यो को पूरी करने में जुटे थे। ऐसा कयास लगाया जा रहा है,कि अपर सचिव श्री पाठक आगमन के बाद किसी भी क्षण जिले के 27 में से किसी भी प्रखंड में पहुंचकर स्कूल व कार्यालय का निरीक्षण कर सकते है।ऐसे विभागीय कर्मी,प्रधानाध्यापक व शिक्षको हडकंप की स्थिति देखी जा रही है। सभी अधिकारी अभी से ही पूरी सतर्क दिख रहे है।








