AMIT LEKH

Post: अज्ञात पिकअप ने आने शिक्षाविद सुरेन्द्र मिश्र को मारी टक्कर मौत

अज्ञात पिकअप ने आने शिक्षाविद सुरेन्द्र मिश्र को मारी टक्कर मौत

आक्रोशित ग्रामीणो ने किया सड़क जाम

न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण 

इमरोज आलम

-अमिट लेख 
सुगौली ( संवाददाता )। थाना क्षेत्र स्थित सुगांव बाइपास पर रविवार को एक अनियंत्रित अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से एक बुर्जुग की मौत हो गयी। वही घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर विरोध शुरू कर दिया।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणो को शांत कराया। घटना के संबंध में बताया गया कि सुगांव निवासी शिक्षाविद सुरेन्द्र मिश्रा (70) साइकिल से छपवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हे अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दिया और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग को जाम कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल के समीप अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। जानकारी देते हुये सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से बुर्जुग की मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित होकर कुछ देर के लिए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था। जिसे हटया गया और स्थिति समान्य कर लिया गया है।

Comments are closed.

Recent Post