AMIT LEKH

Post: भाजपा के तीन राज्यो में जीत के बाद चम्पारण पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

भाजपा के तीन राज्यो में जीत के बाद चम्पारण पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को लगाया रंग गुलाल

न्यूज़ डेस्क ,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख 
मोतिहारी (जिला ब्यूरो )। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का महौल देखा गया। भाजपा जिला कार्यालय में पूर्वी चम्पारण के सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न्न मनाया। जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरों को अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई दिया तो पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मोदी सरकार के कार्यों की जीत बताते हुए जमकर नारेबाज किया। जिसका नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने किया। जबकि जुलूस में मोतिहारी नगर निगम के उपमेयर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। साथ ही नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जहां सांसद राधामोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को अबीर लगाकर खुशी को जाहिर किया है। मालूम हो कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के आज परिणाम आए हैं जिसमें छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के कार्यों को बताया है। इस अवसर पर पूर्वी चंपारण के सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश के सभी इलाको के निवासियों के हितों की रक्षा मोदी सरकार कर रही है। वहीं विदेश में भी मोदी सरकार अपना प्रभाव दिया है। जिससे आने वाले 2047 में देश पूर्ण स्वालंबी होते हुए विकसित राष्ट्र के साथ-साथ विश्व को मार्गदर्शन देने वाला बनेगा। चुनाव परिणाम में कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरा है जो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post